Showing posts with label कटुपोष्टिक. Show all posts
Showing posts with label कटुपोष्टिक. Show all posts

Monday, April 4, 2011

Fever nut, Caesalpinia crista, लता करंज, सागरगोटा,

लगभग सारे भारत मे मिल जाता है , यह कंटको से युक्त गुल्म तरह की लता होती है और सदा हरा भरा रहता है । इसके फ़ल अण्डाकार एवं कंटक युक्त होते हैं जो पकने पर गहरे भुरे रंग के हो जाते है जिनके भीतर चमकीले सफ़ेद रंग का क्रोंच के बीज जैसे एक या दो बीज होते हैं ।
पते पत्रकों युक्त चोड़े होते है और गहरे हरे रंग के होते हैं ।
पुष्प पीले रंग के आते हैं ।
विषम ज्वर हर।

                                         करंजी स्तम्भनी तिक्ता तुवरा कटुपाकिनी ।
                                        वीर्योष्णा  वमिपित्तार्शःकृमिकुष्ठ्प्रेमहजित


लघु, रुक्ष तिक्त कषाय विपाक मे कटु और वीर्य मे उष्ण होते हुए यह त्रिदोषशामक होता है ।

प्रयोग--

मुख्यरुप से विषमज्वर या मलेरिया की प्रसिद्ध औषधी है ।

प्रमेह मे बहुत ही उपयोगी ।
व्लोकेज आफ़ फ़ेलोपियन ट्युब मे उपयोगी ।
कुष्ठ रोगों मे भी उपयोगी ।

Thursday, February 24, 2011

Fumaria indica,पर्पट, पित्तपापड़ा, शहतरा


शास्त्रोक्त पर्पटक केलिए विद्वानो मे बहुत ही मतभेद हैं , उत्तर भारत मे शहतरा या पापड़ा का प्रयोग शास्त्रोक्त पर्पटक के रुप मे किया जा रहा है । यह सर्दियों मे उत्त्पन होता है ,पत्ते गाजर की तरह के होते है इसी कारण इसको गाजर घास के रुप मे भी जाना जाता है ।
पुष्प कुछ गुलाबी रंग के आते हैं और फ़रवरी या मार्च मे आते हैं ।
आयुर्वेदिक गुण--
यह  लघु रुक्ष और तिक्त रस युक्त होता हुआ अत्यंत पित्त शामक और वातवर्धक होता है । इसके अतिरिक्त यह संग्राही  , दाह को दूर करने वाला , वातकारक होता है ।
उपयोग--
  • पित्तज ज्वर ,प्यास युक्तज्वर मे बहुत ही उपयोगी
  • रक्तशोधक
  • कफ़ को दूर करने वाला 
  • विभिन्न त्वचारोगो मे उपयोगी 
  • प्रमेह और मधुमेह मे उपयोगी 
तिक्त ऱस युक्त होने के कारण यह कटुपोष्टिक रसायन है । हर प्रकार के संतर्पण युक्त रोगों मे इसका प्रयोग किया जा सकता है।
चित्रप्राप्ति स्थान-- राणा एग्रीक्ल्चर फ़ार्म जिला करनाल हरियाणा ।
मात्रा-- क्वाथ--  ४० से ५० मि. लि. 

Trusted Ayurvedic Treatment Since 2004 – Safe, Herbal, and Effective for All!

Trusted Ayurvedic Treatment Since 2004 – Safe, Herbal, and Effective for All! Looking for a natural, safe, and effective solution for chroni...